Bareilly News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार। रिटायर्ड दरोगा प्रेमप्रकाश सिंह का इंजीनियर बेटा 30 वर्षीय सोनू कैंसर से जूझते हुए हौसला हार बैठा। मामला सुभाषनगर की तिरुपति विहार कॉलोनी का है। सोनू ने बृहस्पतिवार रात तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

प्रेमप्रकाश सिंह के दो बेटों में बड़े योगेंद्र पुलिस सेवा में ही हैं। छोटे सोनू हार्डवेयर इंजीनियर थे। कुछ समय पहले सोनू कैंसर की चपेट में आ गए थे जिसकी वजह से तनाव में रहते थे।

बृहस्पतिवार रात घर के सभी सदस्यों के सोने के लिए अपने कमरों में चले जाने के कुछ ही देर बाद सोनू ने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन सोनू के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: तीन तलाक के बाद अब नसीमा बनी मीनाक्षी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

संबंधित समाचार