अयोध्या: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस इंडोस्कोपी 'गैस्ट्रो अपडेट कांफ्रेंस' का करेगा आयोजन, जानिए खास बात?
देश के कई नामी चिकित्सक लेंगे कांफ्रेंस में हिस्सा
अयोध्या। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस इंडोस्कोपी (आईओएई) की ओर से रविवार 18 फरवरी को अयोध्या गैस्ट्रो अपडेट-2024 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या में यह दूसरी कॉन्फ्रेंस है। कॉन्फ्रेंस सिविल लाइन्स स्थित होटल पार्क इन में होगी। कॉन्फ्रेंस का पूरा फोकस ईयूएस, ईआरसीपी और क्लोनजियोस्कोपी पर रहेगा। इसमें फील्ड के कई अनुभवी चिकित्सक नई-नई टेक्नॉलाजी के बारे में बताएंगे।
आईओएई अयोध्या के चेयरमैन डॉ. रजनीश वर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में अयोध्या के ही नहीं बल्कि देश के अन्य महानगरों से भी चिकित्सक पहुंचकर अपनी राय देंगे। कॉन्फ्रेंस में आईएमए अयोध्या की प्रेसिडेंट डॉ. मंजूषा पांडेय का सहयोग मिला है। इसके अलावा शहर के नामी फिजिशियन डॉ केएस मिश्र व डॉ वीरेन्द्र सिंह भी अपने विचार रखेंगे।
नेशनल फेकल्टी में आमंत्रित एआईजी हैदराबाद के डॉ. मनु टंडन, अहमदाबाद के डॉ. संजय राजपूत, प्रयागराज से डॉ एसपी मिश्र, मेरठ से डॉ मलय शर्मा, मैसूर के डॉ राज कुमार, लखनऊ के डॉ प्रवीर राय, डॉ समीर मोहिंद्रा, दिल्ली से डॉ विकास सिंगला, डॉ श्रीहरि अनिकहिन्दी, अहमदाबाद की डॉ राधिका, मुम्बई के डॉ एसपी भंडारी, प्रयागराज के डॉ रोहित गुप्ता, दिल्ली के डॉ सुविराज जॉन, भोपाल के डॉ सारांश जैन व कानपुर के डॉ गौरव चावला आदि शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सीतापुर: आपसी झगड़े में पति ने मासूम और पत्नी की कुदाल से कर दी निर्मम हत्या, जिसने भी दृश्य देखा दहल गया..., video
