Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइकसवार युवक और भांजी की मौत; बहन गंभीर रूप से घायल: प्रयागराज रेफर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाएं नहीं थम रही हैं। एक और हादसे में युवक और उसकी मासूम भांजी की मौत हो गई। बहन और छोटी भांजी घायल हो गईं। हादसे के बाद घरवालों का हाल बेहाल हो गया।

उद्घटा गांव निवासी विद्यासागर उर्फ रामसागर भारती ने बताया कि उसकी पत्नी ममता (21) रैपुरा थानांतर्गत कौबरा गांव मायके गई थी। गुरुवार देर शाम वह अपने भाई छोटू (22) पुत्र उमेश के साथ बाइक से गांव वापस आ रही थी। उसके साथ उसकी बेटी रिया भारती (5) और प्रिया (13 माह) भी थी। 

बोड़ी पोखरी-राजापुर मार्ग पर रमटेकवा बरहट के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे चारों छिटककर दूर जा गिरे। छोटू के पास मिले आधार कार्ड से इनकी शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचित किया गया। 

चारों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां छोटू और रिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ममता को सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से प्रयागराज रिफर किया गया। मासूम प्रिया को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें- Etawah: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- जो किसानों की न सुने उसे सरकार में रहने का हक नहीं...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म