Kasganj News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोग घायल 

तेज आवाज के साथ फटा सिलेंडर मच गई भगदड़ 

Kasganj News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोग घायल 

कासगंज, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह के चाय बनाने के लिए गैस को जलाते समय सिलेंडर में आग लग गई। जिससे पूरे परिवार में  अफरा तफरी मच गई। लोग बचाव के लिए चिल्लाए, लेकिन आग नव  में विकराल रूप ले लिया और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना मुहल्ला हुल्का की है। सुबह मनोज कुशवाह की पत्नी चाय बनाने के लिए रसोई में गई हुई थी जैसे ही गैस चूल्हा जलाया वैसे ही गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया घर के परिजनों और रिश्तेदारों ने आग को बुझाने का प्रयास किया तो इसमें सभी लोग आग में झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी को आगरा रेफर कर दिया।

यह हुए घायल  
सोनू पुत्र हरिओम, अनमोल पुत्र सोनू, उर्मिला पत्नी सोनू निवासी गंजडुंडवारा, अंजलि पुत्री मनोज  निवासी बड़ी होल, निखिल पुत्र मनोज निवासी मोहल्ला हुल्का, संध्या पुत्री मनोज निवासी मोहल्ला हुल्का, गीता निवासी मोहल्ला हुलका सहित आठ घायल हुए हैं।

डीएम ने जाना घायलों का हाल 
शहर के मुहल्ला हुल्का में सिलेंडर में आग लगने से घायलों का हाल जानने के लिए डीएम सुधा वर्मा जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों का हाल जाना। उनके उपचार के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर उपचार होना चाहिए। उपचार में लापरवाही न हो। यदि आवश्यक समझाए तो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाए। 

मोहल्ला हुलका में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के लोग और उनके रिश्तेदार घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। जानकारी ली जा रही है कि घायलों की क्या स्थिति है, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं -  जितेंद्र दुबे, एएसपी।

ये भी पढ़ें- Kasganj News: हंसता-खेलता घर से दूध लेने गया था 10 साल का मासूम, फिर नाले में मिला शव, मौत कैसे हुई रहस्य