Hathras News: बंदरों के हमले से कपड़े सुखाने गई दो बहन छत से गिरीं, एक की मौत...एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस, अमृत विचार। मोहल्ला नाई का नगला स्थिति एक मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई दो बहन बंदरो के हमले से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आफत-फानन में दोनों घायल बहनों को पड़ोसियों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक 20 वर्षीय लड़की को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं 15 वर्षीय गंभीर रूप से घायल दूसरी लड़की का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नाई का नगला में स्थिति अपने मकान की छत पर दोनों कपड़े सुखा रही थीं, तभी दोनों बहनों के ऊपर बंदरो ने हमला कर दिया, दोनों बंदरो के हमले से बचने के भागीं और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसियों द्वारा दोनों बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 20 वर्षीय लड़की की छत से गिरकर मौत की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सदर कोतवाली पुलिस हादसे की जांच में जुटी गई है।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार