हल्द्वानी: बनभूलपुरा के विद्यार्थियों को दोबारा मिलेगा गृह परीक्षा देने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा क्षेत्र में निवास करने वाले विद्यार्थियों को गृह परीक्षा देने का दोबारा मौका मिलेगा। कर्फ्यू की वजह से कई बच्चे गृह परीक्षा देने से वंचित रह गए।

आठ फरवरी की देर रात शाम को हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कर्फ्यू के दो दिन बाद बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर कर्फ्यू हटा दिया। सरकारी स्कूलों में गृह परीक्षा भी करायी गयी हालांकि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगे होने की वजह से वहां रहने वाले कई विद्यार्थी गृह परीक्षा नहीं दे पाए।

इसकी सूचना  मिलने के बाद खंड शिक्षा हरेंद्र मिश्रा ने आदेश जारी किया कि जो छा-छात्राएं गृह परीक्षा से वंचित रह गए हैं उनके लिए अलग से गृह परीक्षा आयोजित करवाई जाए।

संबंधित समाचार