Bareilly News: शाहजहांपुर रोड पर मोहनपुर और मनपुरिया में पांच अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीडीए ने 33 बीघा में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

बरेली, अमृत विचार। बीडीए के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को शाहजहांपुर रोड पर मोहनपुर और मनपुरिया में 33 बीघा क्षेत्रफल में बनाई जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

शाहजहॉपुर रोड पर गांव मनुपुरिया में लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में बीडीए की स्वीकृति के बिना राकेश और जावेद अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहीं पर पांच बीघा क्षेत्र में रईस अहमद और छह बीघा में किस्मत अली खां अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इसके अलावा मोहनपुर प्रथम नकटिया में मोहम्मद रजा लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल में और मोहनपुर द्वितीय में शाकिर हुसैन लगभग दस बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। प्रवर्तन दल ने बुलडोजर चलाकर सभी कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। दल में एई हरीश चौधरी, जेई सुनील गुप्ता, रमन अग्रवाल आदि रहे।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: युवती के साथ पहले किया दुष्कर्म और अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़ित पिता ने लगाई SSP से गुहार

संबंधित समाचार