Bareilly News: बीडीए ने ग्रेटर बरेली में 400 भूखंड बेचकर 150 करोड़ कमाए
बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-1 बी में भूखंड आवंटन के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली। 400 भूखंडों को बेचकर प्राधिकरण ने 150 करोड़ रुपये की कमाई की है।
रामगंगा नगर आवासीय योजना के नए भवन में वीसी मानिकनदंन ए की मौजूदगी में लाटरी का ड्रा निकाला गया। ग्रेटर बरेली के सेक्टर-1 बी में भूखंड पाने के लिए 523 लोगों ने आवेदन किया था। योजना में केवल 400 भूखंड थे।
सचिव योगेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना 60 मीटर चौड़े बरेली बीसलपुर मार्ग और 80 मीटर चौड़े लखनऊ दिल्ली मार्ग बड़ा बाईपास पर स्थित है। योजना में 45 और 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड बनाई जाएगी। योजना में आवासीय, व्यवसायिक भूखंडों के अतिरिक्त होटल, अस्पताल, विभिन्न स्तर के शैक्षिक संस्था, साइबर सिटी, मल्टीप्लेक्स आदि की स्थापना के लिए भी भूखंड विकसित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: शाहजहांपुर रोड पर मोहनपुर और मनपुरिया में पांच अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त
