Bareilly News: लोकसभा चुनाव से पहले सात बीईओ का तबादला, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी की गई सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई अफसरों का कार्यकाल पूरा, मगर बदला सूची में नाम नहीं

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के सात बीईओ का तबादला कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई है। हालांकि, कई अफसर ऐसे हैं, जिनका तीन से चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, मगर उनका नाम इस सूची में नहीं है। फिलहाल, जिन अफसरों का तबादला हुआ है, उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह तबादला सूची जारी की है। इसमें ऐसे बीईओ को शामिल किया गया है, जिनका चार में से तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनमें बीईओ अमन गुप्ता, प्रियांशी सक्सेना, दिलीप कुमार, शीतल श्रीवास्तव, मनोज राम, विवेक कुमार गुप्ता और विवेक कुमार का नाम शामिल है। 

वहीं, एडी बेसिक विनय कुमार का जिले में तीन साल से अधिक का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आलमपुर जाफराबाद के बीईओ मुकेश कमल भारती, भुता के बीईओ भानुशंकर गंगवार और दमखोदा ब्लाक के बीईओ प्रेमसुख गंगवार का कार्यकाल तीन से अधिक हो चुका है, मगर इनका नाम स्थानांतरण सूची में नाम नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से भेजी गई तबादला सूची पर वहीं से कार्यवाही होनी है। वहां से निर्देश प्राप्त होने पर स्थानांतरण संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा-संजय सिंह, बीएसए।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बीडीए ने ग्रेटर बरेली में 400 भूखंड बेचकर 150 करोड़ कमाए

संबंधित समाचार