UP Police Exam 2024: कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर दो दिन बदला रहेगा ट्रैफिक, यहां चेक करे- रूट डायवर्ट की पूरी लिस्ट
कानपुर में दो दिन बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
कानपुर, अमृत विचार। 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा में करीब सवा दो लाख परीक्षार्थी शामिल होने आ रहे हैं। 17 व 18 फरवरी को शहर के यातायात में तब्दीली की गई । दो दिन के लिए नो इंट्री पास को निरस्त किया गया है। कोई भी भारी वाहन शहर से नहीं गुजरेंगे। रूट डायवर्जन सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगा।
इस तरह से होगा रूट डायवर्ट
- रामादेवी चौराहा से टाटमिल, घंटाघर की ओर जाने वाले ऑटो, टेंपो, सिटी बस घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टाटमिल चौराहे से 200 मीटर पहले लोको यार्ड मैदान में अपने वाहनों को खड़ा कर सवारी बैठायेंगे व उतारेंगे।
- किदवई नगर की ओर से टाटमिल होते हुए घंटाघर की ओर जाने वाले आटो, टेंपो टाटमिल से बाएं मुड़कर कोपरगंज तिराहा होते हुए घंटाघर जा सकेंगे।
- 17 व 18 फरवरी को कोई भी भारी वाहन नो इंट्री समय के दौरान के शहर की सीमा में नहीं सकेंगे। दो दिन के लिए नो इंट्री पास निरस्त किये गए है।
- पनकी रोड, आवास विकास नहर की ओर से आने वाले वाहन सीएनजी पंप से दाहिने मुड़ कर बगिया क्रासिंग होते हुए जाएंगे।
- गैस, पेट्रोल, डीजल के ट्रक, टैंकर व स्कूल बस आवास विकास चौकी से दाहिन मुड़ कर आवास विकास बगिया क्रासिंग होते हुए जाएंगे।
- हमीरपुर से आने वाले भारी व मध्यम वाहन घाटमपुर होते हुए शहर नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सजेती से धरमगधरपुर होते हुए गजनेर या मूसा नगर होते हुए शहर आ सकेंगे।
- हमीरपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन घाटमपुर से चौडगरा होते हुए जाएंगे।
- नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन घाटमपुर की ओर न जाकर नौबस्ता किसान नगर, रायपुर कानपुर देहात से गजनेर होते हुए घाटमपुर हमीरपुर की ओर जाएंगे।
