UP Police Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सेंट्रल स्टेशन में अभ्यर्थियों की भीड़... ट्रेनों को पकड़ने में यात्री बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सेंट्रल स्टेशन में अभ्यर्थियों की भीड़

कानपुर, अमृत विचार। 17 व 18 फरवरी को नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला चालू है। शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्म खचाखच भरे रहे। भीड़ के कारण ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हाथों में बैग, सिर पर अटैची व गोद में बच्चा लिए लोगों को प्लेटफार्म बदलने और सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण अभी दो दिन सेंट्रल स्टेशन का यही हाल रहने वाला है। सेंट्रल पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रयागराज से आए 28 दरोगा व 100 सिपाही सेंट्रल पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक सेंट्रल पर जबरदस्त भीड़ रही।

Railway

दो दिन करीब 60,000 परीक्षार्थियों की भीड़ स्टेशन पर रहने वाली है। प्लेटफार्म, पांच, दो और आठ पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। हालत ये रही कि स्लीपर व आरक्षित कोचों में भी परीक्षार्थी घुसे थे। आरक्षण कराने वाले यात्रियों को बैठने तक में दिक्कत हुई। पूरे कोचों में ठसाठस परीक्षार्थी भरे थे। कई बार यात्रियों और परीक्षार्थियों में मुहांचाही भी हुई। 

एएसपी ने निरीक्षण किया 

प्रयागराज से आई एएसपी सुनीता सिंह ने शुक्रवार को सेंट्रल के प्लेटफार्मों पर घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रियों को धक्कामुक्की से दूर रहने और आराम से इधर से उधर जाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि दो दिन यात्रियों का अधिक लोड होने के कारण सावधानी बरतें। 

ये भी पढ़ें- UP Police Exam 2024: कानपुर में 110 सेंटर में हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा... एसटीएफ-क्राइम ब्रांच मुस्तैद, खुफिया भी सक्रिय

 

संबंधित समाचार