बहराइच:जरवल के किसान को सीएम योगी और गवर्नर ने किया सम्मानित, गुलाम मोहम्मद् ने एक बार फिर रोशन किया जिले का नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। शनिवार को राजभवन मे जरवल निवासी प्रगतिशील किसान को मुख्यमंत्री व गवर्नर ने अच्छी खेती करने पर अंगवस्त्र व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले के नगर पंचायत जरवल के निवासी प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद को टिश्यू कल्चर केला एवं एप्पल बेर की यूपी में बेहतर खेती, अच्छी पैदावार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहाँ से शुक्रवार को राजभवन में शनिवार को सम्मानित करने का बुलवा आया।

cats0

शनिवार को प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद् राजभवन पहुंचे वहाँ पर उत्तर प्रदेश के मात्र दस किसान विभिन्न प्रकार की खेती की अच्छी पैदावार के लिए के लिए बुलाए गए थे, इन दस किसानों मे जरवल के प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद् को टिश्यू कल्चर केला एवं एप्पल् बेर का किंग मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र एवं यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहाँ पर मौजूद तमाम अधिकारियों ने गुलाम का हौसला बढ़ाया। 

स्वयं पकाते हैं केला
जरवल के प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद् अपने फार्म हाउस पर रेपनिंग चैम्बर है उसी मे केले को पकाया जाता है और कई जिलों में रोजाना केला जाता है।

यह भी पढ़ें;-वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, पल्लवी पटेल हुईं शामिल

संबंधित समाचार