वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, पल्लवी पटेल हुईं शामिल

वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, पल्लवी पटेल हुईं शामिल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा शनिवार को वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से आगे बढ़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गए और मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया। 

अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राय बरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे।

cats6

 यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी। पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों से गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए ‘न्याय का संदेश’ देना है।

यह भी पढ़ें;-बाराबंकी: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण