फिरोजाबाद : डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार और एसएसपी सौरभ दीक्षित शनिवार को जनपद में 26 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे दिन दौरा करते रहे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही केंद्रों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा दीपक कुमार ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का एसएसपी सौरभ दीक्षित के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार भी मौजूद रहे। 

2 - 2024-02-17T161438.883

निरीक्षण के दौरान जहां कुछ कमियां दिखीं उन्हें तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना होने पाए। अगर कोई भी परीक्षार्थी संदिग्ध मिले तो उसकी सघनता से जांच की जाए। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। बड़ी परीक्षा के बावजूद किसी भी क्षेत्र में कहीं पर कोई जाम की समस्या नहीं दिखी। प्रत्येक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग किया। रविवार को भी होने वाली परीक्षा में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जायेंगीं।

ये भी पढ़ें -सूबे के 2385 केन्द्रों पर शुरू हुई यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित केंद्रों पर जुटी बंपर भीड़, VIDEO

संबंधित समाचार