अयोध्या : कर्मचारी होता है किसी संस्था की रीढ़, सपा विधायक अभय सिंह ने पुरानी पेंशन प्रणाली को ठहराया सही
पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। डॉ राम प्रसन्न मणिराम महाविद्यालय सरायराशी में शनिवार को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक व सेमिनार का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा विश्वविद्यालय व कॉलेजों के कर्मचारी ही संस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा उच्च शिक्षा के विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी और उनके संगठनों की महती भूमिका होती है।
उन्होंने पुरानी पेंशन प्रणाली को सही ठहराया। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं कॉलेज महासंघ के अध्यक्ष डॉ आरबी सिंह ने कहा कि संस्था की प्रगति में कर्मियों का विशेष योगदान होता है। सेमिनार में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय एव कॉलेजों के संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजमणि यादव, ग्राम प्रधान अनीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह, विश्वजीत सिंह, भाजपा मंत्री स्वाति सिंह, रणधीर सिंह लल्ला मौजूद रहे। संचालन रणधीर सिंह ने किया व आयोजक डॉ आरबी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें;-वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, पल्लवी पटेल हुईं शामिल
