रायबरेली: सड़क किनारे खंती में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव के पास कोटे से राशन लेकर आ रहे चंद्रशेखर पुत्र पुनवासी निवासी गोझवा मनाखेड़ा थाना बछरावा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खंती में ग्रामीणों ने देखा। 

ग्रामीणों द्वारा तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत को कोतवाली प्रभारी विजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

यह भी पढे़ं: इसरो का युविका-2024 प्रोग्राम आपके बच्चों को साइंटिस्ट बनाने में करेगा मदद, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेट

संबंधित समाचार