Unnao Fire: लोहे के एंगल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग... धुएं का गुबार, श्रमिकों ने बाहर निकलकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत दही थाना के औद्योगिक क्षेत्र में एक लोहा के एंगल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग लगने से आसपास की फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह फैक्ट्री के अंदर मौजूद श्रमिकों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचायी और आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग को दी। 

सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर माल जलने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जगदंबा इस्पात फैक्ट्री में दोपहर फैक्ट्री परिसर के अंदर अचानक आग लग गयी। आग की लपटे व धुआं देख फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुयी। जिसके बाद कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।  

Fire Factory Unnao 1

फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में आग और विकराल हो गयी। इसके बाद मौजूद कर्मचारी जान बचाकर फैक्ट्री के बाहर निकल आये और इसकी सूचना फैक्ट्री प्रबंधन व फायर ब्रिगेड को दी गई। 

सूचना मिलने के बाद एफएसओ शिव राम यादव के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दही थाना पुलिस के सहयोग से घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर लोहे के एंगल को बनाने का काम किया जाता है और अन्य जनपदों में सप्लाई होता है। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें- Auraiya News: मालगाड़ी के बोगी में लगी आग... मची अफरा-तफरी, पुलिस व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

 

संबंधित समाचार