श्रावस्ती: महिलाओं को 'ज्ञान बांटने' गांव-गांव निकलीं 'शक्ति दीदी', औरतों-बच्चों को अधिकारों को लेकर किया जागरूक
श्रावस्ती, अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान-4.0 के तहत महिला सशक्तीकरण/साइबर जागरूकता के लिए महिला बीट पुलिस अधिकारियों /मिशन शक्ति /शक्ति मोबाइल टीम(शक्ति दीदी) ने महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के बारे मे जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक धनश्याम चौरसिया के निर्देशन में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने जगह-जगह महिलाओं/बालिकाओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जैसें वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की भी जानकारी दी।
शक्ति दीदी ने 6 से 8 वर्ष के बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताते देते हुए बाल यौन हिंसा व बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ आत्मरक्षा व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर अपराध -1930 के साथ साथ यातायात नियमों आदि के बारे में भी जानकारी दी व पिंक कार्ड भी वितरित किये।
इसके साथ ही यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है, फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।
शक्ति मोबाइल टीम में तैनात महिला आरक्षी सुषमा सिंह व अर्जिता यादव ने थाना क्षेत्र इकौना के अन्तर्गत ग्राम चिचड़ी, इकौना कस्बा व टीचर्स कालोनी में महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढे़ं: सीतापुर: अज्ञात वाहन से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ PRV वाहन, दो आरक्षी सहित तीन गंभीर
