रामपुर : करंट लगाकर महिला को किया मारने का प्रयास, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते ससुरालियों ने महिला को करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि महिला ने देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का विवाह छह साल पहले पास के एक गांव के रहने वाले दिनेश से हुआ था। महिला की दो बेटियां हैं। महिला के पति ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 14 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका देवर गणेश कमरे में आ गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की।

महिला ने किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। जब महिला ने ससुरालियों को आपबीती बताई तो उन्होंने भी मारपीट की। इसके बाद भी ससुरालियों ने कई बार पीड़िता को बिजली का करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। 15 फरवरी को वह चाय बनाने जा रही थी। तब सास ने गर्म पानी उसके ऊपर डालकर जला दिया। पीड़िता थाने पहुंची और सारा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिनेश, गणेश, रूपवती व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर में 11 केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, एसडीएम ने कई सेंटरों पर जाकर लिया जायजा

संबंधित समाचार