देवरिया: पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा जालसाज युवक गिरफ्तार
देवरिय। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे जालसाज युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि नागरिक पुलिस आरक्षी पद की परीक्षा में शहर के एस एस बी एल इन्टर कालेज के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अजीत साहनी ग्राम नगवा खास थाना एकौना के स्थान पर चन्द्र भूषण सिंह जिला मुंगेर(बिहार) को परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्र व्यवस्थापक अशोक कुमार चौहान की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपी चन्द्र भूषण सिंह के खिलाफ धारा 419,420,467,468,471,120 आईपीसी व 4/10 परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढे़ं: बार और बेंच के सामंजस्य से ही होगा समस्याओं का समाधान: प्रशासनिक न्यायमूर्ति
