बहराइच में बड़ा अग्निकांड-अज्ञात कारणों से लगी आग ,11 घर जलकर राख
मिहींपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के ग्राम पंचायत मझरा में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से 11 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है।
मिहींपुरवा तहसील के मुर्तिहा कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरा के इमलियापुरवा मजरे मे शनिवार को शाम चार बजे अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिसमें सात फूस के आवासीय मकान व चार गैर आवासीय मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि पैकरमा यादव को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर नायब तहसीलदार राजदीप यादव, मुर्तिहा थाना प्रभारी अमितेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शिवशंकर पुत्र जगदीश, शिवप्रसाद पुत्र जगदीश, लायकराम पुत्र जगदीश, प्रदीप पुत्र जगदीश, बांके लाल पुत्र रामदीन,बाली पुत्र रामदीन, तथा सुरेश पुत्र श्रीराम का आगजनी में गृहस्थी के समान जलकर राख हो गया है।
तहसील प्रशासन ने अग्निकांड में हुए नुकसान को लेकर परिवार को तत्काल तिरपाल, कम्बल, तथा भोजन की व्यवस्था कराया है। क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिया है कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट दे, जिससे मुआवजा दिया जा सके। कोटेदार को खाद्यान्न देने के निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें -GBC-4.0 : सीएम योगी ने कार्यक्रम के आयोजन की देखीं तैयारियां, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
