हरदोई: एसपी केशव चंद्र ने 119 हेड कांस्टेबल और 247 कांस्टेबल के किये तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एक थाने में लगातार 3 वर्षों से कार्य कर रहे कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के तबादले किये गए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार की रात इनके तबादले कर दिए। शनिवार की सुबह गस्ती जारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। जिले के विभिन्न थानों में तैनात 119 हेडकांस्टेबल और 247 कांस्टेबल के तबादले किये गए है। सभी को नवीन तैनाती पर जल्द से जल्द पहुचने के निर्देश दिए गए है। 

बताया गया है लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महाकमें में बड़े पैमाने पर तबादले करने के लिए लिस्ट बनाई गई है। अभी इतने तबादले किये गए है इसके अलावा अभी और भी तबादले होंगे। एक ही थाने में पिछले तीन और पांच साल से तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इतवार को पुलिस भर्ती परीक्षा होने के बाद इन लोगो की रवानगी शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:-भारत जोड़ो न्याय यात्रा रद्द! वायनाड के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, जानें वजह

संबंधित समाचार