UP Police Exam: उन्नाव में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई परीक्षा; पहले दिन 689 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित...
उन्नाव, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा उन्नाव के 24 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुयी। दोनों पॉलियो में 6 सौ से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इस दौरान डीएम, एसपी परीक्षा केंद्रों पर बराबर जायजा लेते रहे। दोनों पॉलियो की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। रविवार को भी 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

बता दें पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के तहत शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। जिसमें उन्नाव के 24 परीक्षा केंद्रों में 10584 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 338 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3 बजे से 5 बजे तक चली। जिसमें परीक्षा में 10584 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें 351 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रेमचंद अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह समेत अन्य स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर जायजा लिया।
हालांकि उन्नाव में किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी संदिग्ध व नकलची नहीं पकड़ा गया और न ही किसी के पास से कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुआ है। दोनों पॉलियो की परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को निर्देश दिये हैं जो भी गाइडलाइंस है उसके अनुसार कॉपियों को सील कर उन्हें पहुंचाया जाये। बता दें रविवार को भी सुबह और शाम दोनों पॉलियो में परीक्षा होनी है, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
सीसीटीवी की निगरानी में करायी गयी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी गयी है। डीएम अपूर्वा दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूरी रही। जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आये। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, कैलकुलेटर, रूल, मोबाइल फोन, कैलकुलेटरयुक्त इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं थी।

परीक्षा समाप्त होने के बाद लगा जाम
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जाम न लगे इसके लिये पुलिस द्वारा तमाम प्रयास किये गये थे लेकिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को भारी भीड़ के कारण जाम की समस्या बनी रही। हालाकि ट्रैफिक , होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ जुटे पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
