Kanpur: 'साहब मेरी पत्नी दूसरी शादी कर रही है'; इधर पुलिस ने पति को थाने में बैठाया... उधर संपन्न हुआ महिला का दूसरा विवाह...
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर के एक सरगांव निवासी युवक ने कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि साहब मेरी पत्नी दूसरी शादी कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस शादी को रुकवाने के बजाय पति को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की। इधर पति से पूछताछ हो रही थी, उधर गेस्ट हाउस में पत्नी की शादी हो रही थी, जबकि कानपुर देहात कोर्ट में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है।
सजेती थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी हरिवंश शनिवार दोपहर नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचा तो वहां पर पत्नी के परिवारजनों उसकी दूसरी शादी कर रहे थे। यह जानकारी जब पति को हुई तो उसने डायल 112 पर कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी। पति ने कंट्रोल रुम में फोन करके बताया कि साहब मेरी पत्नी घाटमपुर स्थित राज गेस्ट हाउस जहानाबाद रोड में दूसरी शादी कर रही हैं।
पति गेस्ट हाउस बाहर खड़ा होकर पुलिस का इंतजार कर रहा था। पति हरिवंश ने पुलिस को बताया कि साहब गेस्ट हाउस के अंदर मेरी पत्नी दूसरी शादी कर रही है। जिसके बाद पुलिस पति को अपने साथ पकड़कर घाटमपुर थाने लेकर आई। वहीं घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा पति से पूछताछ की जा रही थी।
इंस्पेटर के मुताबिक पति शांति भंग कर रहा था, जिसके चलते उसे घाटमपुर थाने लाया गया। पुलिस की पूछताछ में हरिवंश ने बताया कि उसने घाटमपुर नगर स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ युवती के साथ शादी की थी, जिसके बाद वह उसके साथ लखनऊ में किराए पर रह रहा था। उसने अपने पत्नी के नाम पर एक प्लाट खरीदा था।
जिसके बाद से पत्नी का मन बदल गया और पत्नी वापस अपने मायके लौट आई। जब पत्नी को लेने पहुंचा तो ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी की दूसरी शादी करने की कायवाद शुरू कर दी। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी।
ससुरालीजनों के पिटाई करने के बाद पति ने कानपुर देहात कोर्ट में बीते दिनों तलाक का मुकदमा डाला था। जो कोर्ट में विचाराधीन है। दो दिन पहले पति तारीख लेकर वापस आया तो पति को पता चला कि पत्नी दूसरी शादी कर रही है, जिस पर पति ने घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर शादी रुकवाने की मांग की थी। पुलिस के मुताबिक सजेती में युवती ने बीते दिनों युवक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज कराया गया था।
जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की है। कोर्ट में दोनो के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। कोर्ट में युवक के द्वारा युवती की शादी होने की जानकारी दी गई थी। लेकिन कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया, जिसके चलते पुलिस ने युवती की शादी नहीं रोकी है।
घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को शादी रुकवाने का अधिकार नहीं है। कोर्ट में दोनो के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। कोर्ट ने शादी को लेकर कोई आदेश नहीं दिया है। जिसके चलते पुलिस ने युवती की शादी नहीं रुकवाई है।
