हरदोई : शाहाबाद में ई रिक्शा पलटने से मासूम की दबकर मौत, छोटा भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में ई रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सात वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। जब कि मृतक का पांच वर्षीय छोटा भाई घायल हो गया।घटना की पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाली के ग्राम तड़ेर निवासी प्रतिपाल कृषि का कार्य करते हैं। शनिवार को वह ई रिक्शा लेकर खेत पर फसल में पानी लगाने गया था। 

शाम को रिक्शे पर पाइप, पंपिंग सेट और अन्य सामान लेकर वह घर आकर सामान उतार रहा था। तभी उसके 7 वर्षीय पुत्र विमल ने रिक्शे का एक्सीलेटर खींच दिया। जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। रिक्शा पलटने से विमल की मौके पर मृत्यु हो गई। ई रिक्शे में बैठा उसका 5 वर्षीय छोटा भाई हर्ष बाबू भी घायल हो गया। घटना से घर में कोहराम मच गया।प्रतिपाल के तीन पुत्र थे।घटना की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें -बरेली: ससुराल में दहेज उत्पीड़न... मायके में पिता रखता है गंदी नजर, SSP से न्याय की गुहार

संबंधित समाचार