आज का राशिफल। 18 फरवरी, 2024

आज का राशिफल। 18 फरवरी, 2024

मेष

आज आपको विपरीत लिंगी जातकों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिए नाप-तौल कर बातें करें। आपको अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए।

वृष

आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। समाज में आपकी छवि निखरेगी।

मिथुन

आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। अपना चरित्र अच्छा रखें।

कर्क

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आपकी आय में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है।  अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

सिंह

आज रोग से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। विरोधी आपसे क्षमा मांग सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप दूसरों की सहायता करने का काफी प्रयास करेंगे। सभी काम आराम से एवं धीमी गति से करेंगे।

कन्या

आज चंचलता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। यदि आप झूठ बोलते हैं तो आपको समस्या होगी।

तुला

आज मुख में छाले आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव घटने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा।

धनु

आज भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। उधार देने से आपको बचना चाहिए। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

मकर

आज व्यापार में आपको नया प्रयोग करने से पहले ठीक तरह से जांच-पड़ताल कर लेना चाहिए। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। संतान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है।

मीन

आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।