Bareilly News: पुलिस भर्ती परीक्षा...गणित और रिजनिंग के सवालों ने उलझाया, आए थे डेढ़ सौ प्रश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 दोनों पालियों में 43968 में से 37400 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में 43968 में से 37400 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 6568 अनुपस्थित रहे। कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में 21984 में से 18800 और दूसरी पाली में 21984 में से 18600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल डेढ़ सौ प्रश्न आए थे। अभ्यर्थियों के अनुसार गणित और रिजनिंग के सवालों को हल करने में काफी वक्त लगा।

परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए की गई व्यवस्था में कुछ जगह परेशानी आई। बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने में होने वाली देरी में कई जगह छात्रों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। परीक्षा में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीट सिपाही से जुड़े भी सवाल थे। वहीं, करंट अफेयर से संबंधित भी सवाल थे।

छिबरामऊ के आलोक, रवि, योगेन्द्र, विनीत ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था मगर लेकिन गणित और रिजनिंग के सवाल हल करने में कुछ ज्यादा समय लगा। अभ्यर्थी रश्मि ने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने का समय दो की जगह तीन घंटे होना चाहिए था। क्योंकि रिजनिंग के प्रश्नों को हल करने में समय लगता है। परीक्षा देने आईं कविता ने बताया कि करंट अफेयर से संबंधित प्रश्न आसान थे। परीक्षार्थी धर्मवीर आलोक कुमार, अनिल, विष्णु कुमार आदि ने बताया कि प्रश्न पत्र ज्यादा कठिन नहीं था। वहीं, दो महिला अभ्यर्थियों ने सेंटरों पर तैनात कर्मियों के कारण परीक्षा में न शामिल हो पाने का आरोप लगाया है।

अभ्यर्थियों के अनुसार कुल डेढ़ सौ प्रश्न थे, जो 300 अंक के थे। इनमें से गणित और जनरल नॉलेज के 38-38, रिजनिंग व भाषा के 37-37 प्रश्न थे।

पेपर लीक होने की अफवाह, पुलिस ने किया खंडन
परीक्षा के दौरान एक्स पर किसी व्यक्ति ने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से संबंधित पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इसका खंडन करते हुए लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 3000 की रिश्वत लेते इंटर कॉलेज का प्रवक्ता गिरफ्तार, प्रवेश पत्र देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज