Farrukhabad Crime: आठ वर्षीय बालिका को बनाया हवस का शिकार... FIR दर्ज, खेत में जाने के दौरान बनाया हवस का शिकार
फर्रुखाबाद में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। खेत में घास लेने के बहाने बुलाकर दरिन्दे नें आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
थाना कादरीगेट के एक गाँव निवासी आठ वर्षीय बालिका को ग्राम पपियापुर निवासी आरोपी साहिल पुत्र मशहूर मोहम्मद खेत में घास लाने के बहाने बीते 15 फरवरी को शाम को बुला ले गया।
उसके साथ सरसों के खेत में दुष्कर्म किया। जब बालिका दो घंटे बाद अपने घर गयी तो आपबीती अपनी माँ को बताई। मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।
