बहराइच: तालाब में डूबे युवक को ग्रामीणों ने बचाया, अस्पताल में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मीरपुर गांव में स्थित तालाब में रविवार को एक युवक पानी में डूबा मिला। उसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोल न पाने के चलते पहचान नहीं हो सकी है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरपुर में गोड बिजरा तालाब स्थित है। तालाब में रविवार को एक युवक के डूबे होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकलवाया। स्थिति गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि उसकी बोल न आने के चलते युवक की पहचान नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक बोल नहीं पा रहा है। जिसके चलते शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए फोटो जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का जिले में होगा आयोजन, निवेशक करेंगे प्रतिभाग

 

संबंधित समाचार