अंबेडकरनगर: 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का जिले में होगा आयोजन, निवेशक करेंगे प्रतिभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 के सफल आयोजन के दृष्टिगत बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर समिति 2023 के सफल आयोजन के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 का आयोजन जनपद में जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है। 

इसका उद्देश्य जनपद स्तर पर निवेश को बढ़ावा देना है। 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 का लखनऊ में प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपए तक निवेशक प्रतिभाग करेंगे। वहीं 10 करोड़ रुपए से अधिक के निवेशकों को लखनऊ में प्रतिभाग कराया जा रहा है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में, मुख्यालय, अन्य उचित स्थल पर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। जिससे सम्पूर्ण क्षेत्रों में विकासात्मक और निवेशोंमुखी परिस्थितकी तंत्र का सृजन हो और जन मानस विशेष रूप से युवाओं में विकासात्मक चेतना के साथ-साथ उनमें उद्यमिता का भाव जागृत हो सके।

विधानसभा क्षेत्रों में यह करेंगे प्रतिभाग

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधानसभा क्षेत्र टांडा में लोकसभा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह, विधानसभा क्षेत्र आलापुर में लोकसभा सांसद आरके सिंह पटेल, विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में लोकसभा सांसद विनोद सोनकर और विधानसभा अकबरपुर में लोकसभा सांसद केशरी देवी पटेल प्रतिभा करेंगे। उक्त कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी 

जनपद मुख्यालय पर शिवाय लान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी उपयुक्त उद्योग और विधानसभा के अंतर्गत अन्य अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा नोडल के रूप में नामित किया गया है। जिला मुख्यालय पर सजीव प्रसारण सूचना विभाग द्वारा कराया जाएगा।

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी पवन जायसवाल, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार