Good News: Unnao के दो छात्रों को मिलेगा साइंस इंस्पायर अवार्ड... राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने माडल्स करेंगे प्रस्तुत
उन्नाव के दो छात्रों को मिलेगा साइंस इंस्पायर अवार्ड
उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ क्षेत्र के संडीला मार्ग स्थित आरएस इंटर कॉलेज के दो होनहार छात्र मॉडल इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित हुये हैं। इसके बाद अब दोनों चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने माडल्स प्रस्तुत करेंगे।
माडल इंस्पायर मानक अवार्ड अंतर्गत विद्यालय के कक्षा-6 के छात्र सक्षम सिंह का मॉडल ‘टर्म प्लास्टिक इन टू ए शेल्टर स्ट्रीट डॉग्स’ और कक्षा 8 के छात्र प्रतीक पटेल का मॉडल ‘एक्यू पॉस्चर आई आर सेंसर चेयर’ अवार्ड के लिए चयनित हुआ है।
प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ाने के लिए इंस्पायर मानक अवार्ड दिया जाता है। जिसमें बच्चों को विज्ञान एवं सामाजिक अनुप्रयोगों से संबंधित अपने एक ऐसे आईडियाज़ को प्रोजेक्ट के माध्यम से मिनिस्ट्री के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना होता है, जिस पर भविष्य में कोई नया अविष्कार हो सके।
ये भी पढ़ें- UP Police Exam: परीक्षा दे रही थी महिला, अचानक उठा दर्द, थोड़ी देर बाद गूंजी किलकारी, जानें पूरा मामला...
अवार्ड के लिए विद्यालय के छात्रों का चयन होने पर विद्यालय परिवार में ख़ुशी की लहर है। प्रबंधक ने चयनित छात्रों व विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक आकाश सचान को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि दोनों छात्र अब राज्य स्तर पर अपने मॉडल्स प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय के कोआर्डिनेटर आमिर अहमद सहित सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ये भी पढ़ें- Banda News: मां ने अपनी ही बच्ची के साथ किया ऐसा काम... नजारा देखकर सिहर उठे लोग, जुबां से निकली ये बात
