हरदोई: पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बिलग्राम पुलिस, एसओजी/स्वाट व सर्विलांस टीम थाना क्षेत्र में बिलग्राम चौराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी कन्नौज तिराहे की तरफ से एक तेज रफ्तार अल्टो कार आती दिखाई दी जिसको पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार को तेजी गति से भगाना शुरू कर दिया।

यहीं नहीं कार चालक ने पुलिस से घिरता देख उस पर फायर भी कर दिया। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। 

जिसके बाद पुलिस ने दौड़कर नहर पटरी वेफरिया के निकट अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त की पहचान अभिनय कटियार उर्फ सन्नी पुत्र रामनिवास उम्र करीब 33 वर्ष निवासी कुटरा, कोतवाली फतेहगढ़, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से एक अवैध शस्त्र 315 बोर समेत जिंदा/खोखा कारतूस और एक आल्टो कार बरामद की है। 

मुठभेड़ के दौरान 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल अभियुक्त को पुलिस टीम ने करीब 11बजे रात को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी बिलग्राम भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था संबंधी फिलहाल कोई समस्या नहीं है। अभियुक्त पर जनपद शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने यूपी के पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!, कहा- आपका काम...!...

संबंधित समाचार