Video : प्रयागराज में बोले राहुल गांधी-ये है आध्यात्मिक नगरी, यहां जनता के साथ हो रहा अत्याचार
प्रयागराज, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये आम लोगों से संवाद कर रहे हैं। रविवार को वो स्वराज भवन और आनंद भवन पहुंचे। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों तरफ मौजूद रहे। यहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को शाम चार बजे यहां स्वराज भवन के सामने से शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ खुली जीप पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य नेता थे। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया की राहुल सीधे स्वराज भवन आए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि गांधी नेतराम चौराहे से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
तेलियरगंज पहुंची यात्रा क़ा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रयागराज आध्यात्मिक नगरी है। इस धरती पर जनता के साथ अत्याचार हो रहा है। छात्रों के पढ़ाई के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनके अधिकार का हनन हो रहा है। सभा में राहुल गांधी ने किसानों के हित की बात करते हुए उन्हें भी न्याय दिलाने की बात की। इसके बाद कटरा में युवाओं ने राहुल गांधी को गुलाब देकर स्वागत किया। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय पर पहुंची राहुल गांधी की यात्रा का विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा फाफामऊ से होते हुए हरिसेन गंज के लिए रवाना हो गयी।
राहुल गांधी की यह यात्रा आज मऊ आइमा इलाके में रात्रि विश्राम करेगी। सोमवार सुबह यात्रा प्रतापगढ़ जिले के लिए रवाना होगी।
Video : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, कुछ ऐसा दिखा उनका अंदाज @INCIndia @INCUttarPradesh @RahulGandhi @priyankagandhi #RahulGandhi #BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/c3JU8UEpP0
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 18, 2024
ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीएम योगी को 5000 पत्र भेजकर एनएचएम कर्मियों ने लगाई गुहार, मांग पूरी हुई तो बढ़ जाएगा वेतन!
