UP Police Exam 2024: हाईस्कूल की परीक्षा दोबारा देने के लिए उम्र कम करवा ली... पुलिस हिरासत में लेने पर संदिग्ध ने ये भी कबूला
फर्रुखाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पुलिस भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी संदिग्ध पाए जाने पर केंद्र प्रभारी डॉक्टर अनीता ने कोतवाली फतेहगढ में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट में डॉक्टर अनीता केंद्र प्रभारी पीडी महिला डिग्री कालेज फतेहगढ़ ने कहा है कि उन्हें प्रथम पाली में जिस समय पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी। किसी ने फोन करके बताया कि उनके सेंटर पर महमूद गलत कागजों से परीक्षा दे रहा है। जब उसके आधार कार्ड से मार्कशीट वेरीफाई की गई तो वह संदिग्ध नजर आया।
उसने अपना नाम महमूद पुत्र कर्रार निवासी अजीजल पुर थाना जहानगंज बताया है। पुलिस ने डॉक्टर अनीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर महमूद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कस्टडी में महमूद ने बताया कि उसने हाईस्कूल की दोबारा परीक्षा दी है। जिसमे अपनी उम्र कम की है। इस वजह से आधार कार्ड से वेरीफाई नही हो रही है।
