Ground breaking ceremony: श्रीराम मंदिर अंकित पट्टिका पहना कर सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी (जीबीसी 4.0) में दस लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर अंकित पट्टिका पहना कर किया।

संभल में कल्कि धाम में आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी ने किया और उन्हे भगवा रंग की श्रीराम मंदिर अंकित पट्टिका पहनाई। 

यह देख कर पीएम मोदी के चेहरे पर मुस्कराहट फैल गयी और उन्होंने प्रसन्न मन से सीएम योगी से पट्टिका का एक छोर हाथ में लेते हुये कुछ बातचीत की। बाद में प्रधानमंत्री जीबीसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिये गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिये रवाना हो गये।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा आठ सूत्रीय मांगपत्र

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका