सुलतानपुर: किन्नरों के बीच हुई मारपीट का मामला पहुंचा एसपी दरबार, रविवार को इस वजह से हुई थी मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के दोस्तपुर बाजार में रविवार की दोपहर किन्नरों के दो गुटों में बधाई व क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। दोनों पक्षों से एक एक किन्नर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दोस्तपुर पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

सोमवार को किन्नरों का एक गुट एसपी दरबार पहुंच अपनी पीड़ा बताई। रविवार की दोपहर किन्नर रोहित उर्फ मुस्कान सहयोगियों के साथ बधाई मांग कर लौट रही थी। काजल किन्नर व उसके सहयोगियों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमे मुस्कान की सहयोगी किरन का सर फट गया।

आरोप है कि काजल किन्नर ने रोहित उर्फ मुस्कान का लिंग परिवर्तन कराया था। जिसके लिए उसके खिलाफ जौनपुर जिले के सरपतहा थाने  गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में सुलह के लिए काजल किन्नर ने सहयोगियों के साथ जानलेवा हमला बोला था।

मुस्कान सहित अन्य किन्नरों का आरोप है दोस्तपुर थानाध्यक्ष काजल किन्नर का बचाव कर रहें हैं। एसपी दरबार पहुंच किन्नरों ने काजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाये जाने व गिरफ्तारी की मांग की है। किन्नरों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल करा विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हमे रुपए दो, लड़के की नौकरी लगवा देंगे.., झांसा देकर ठगा एक लाख, अब देता है गंदी-गंदी गालियां

संबंधित समाचार