Fatehpur Crime: पिता ने डांटा तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम... परिजन बोले- जीवन भर इस बात का रहेगा अफसोस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पिता की डांट के बाद बेटे ने की खुदकुशी

फतेहपुर, अमृ़त विचार। शराब पीकर घर पहुंचे युवक ने पत्नी और बच्चों को गाली देना शुरू कर दिया। युवक के पिता ने इस पर डांट फटकार लगाई तो रात में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी क्षेत्र के शाह कस्बे के रहने वाले धुन्नी का 35 वर्षीय पुत्र केशन मजदूरी करता था। रोज शाम को शराब पीकर घर जाकर गाली गलौज करता था। रविवार रात भी शराब पीकर घर गया और पत्नी और बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगा। पिता ने डांट लगाई तो कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

सुबह जब पत्नी ने कमरे में पति का शव फांसी पर लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता धुन्नी ने बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था। 

बीते दिन शाम को शराब पीकर आया और खाना खाने को लेकर पत्नी व बच्चों से गाली गलौज करने लगा। जब मैंने मना किया तो रात में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: मिड डे मील का खाना खाने के बाद अचानक 15 बच्चों की बिगड़ी हालत... कांशीराम अस्पताल रेफर

 

संबंधित समाचार