गोंडा: मवेशी को बचाने में पुलिया से टकराया बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत
खरगूपुर/ गोंडा, अमृत विचार। छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर संचौली गांव निवासी शिवकुमार गुप्ता(28) पुत्र परशुराम रविवार को बलरामपुर में आयोजित अपने एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। तिलक का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रात में अपने घर लौट रहा था।खरगूपुर-आर्यनगर मार्ग पर आमडोहवा नहर पुल पर खड़े छुट्टा जानवरों को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह नहर की पुलिया से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पहले सीएसची और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया मृतक के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वही व्यक्ति मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें -पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायत लेकर पीएम से मिलने पहुंचे पूर्व आईपीएस नज़रबंद
