बहराइच: रोटी बनवाने के बहाने कक्षा दो की छात्रा से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को नाबालिग लड़के ने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मटेरा थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण पुलिस की शिथिलता है। कहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के बाद केस दर्ज हो रहा है तो कहीं केस ही दर्ज नहीं होता है। इसको लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका को गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़का अपने घर बुला ले गया। रोटी बनवाने के बहाने घर ले गए लड़के  ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। बालिका ने घर पहुंच कर आपबीती बताई। जिस पर माता पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की। 

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि नाबालिग के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पिता के मुताबिक बालिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी फरार

संबंधित समाचार