Kanpur Dehat Accident: ट्रैक्टर के पहिए में फंसकर 50 मीटर घिसटी महिला...मौत, पति की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में सड़क हादसे में महिला की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र के रनियां पड़ाव पर बने अवैध कट के सामने रोड पार करते समय दंपति को टैंक सफाई करने वाला ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दौरान महिला करीब पचास मीटर घिसटते चली गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति का इलाज चल रहा है।

रनियां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 शिवपुरी निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ नीलू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता जयकरन गौतम व मां सरोजनी देवी (52) निजी कार्य से अकबरपुर जाने के लिए रनियां पड़ाव में सवारी का इंतजार कर रहे थे। 

उसी दौरान कानपुर से इटावा की ओर जाने वाले लेन पर सीवर टैंक की सफाई करने वाले ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में उनकी मां सरोजनी की साड़ी ट्रैक्टर के पहिए में फंस गई और वह करीब 50 मीटर दूर तक घिसटते हुए चली गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल अकबरपुर भिजवाया। जहां ईएमओ ने सरोजनी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयकरन का इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया है। इस संबध में एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Etawah Accident: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर... चचेरे भाईयों की मौत, एक की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार