उत्तर रेलवे लखनऊ को किचन गार्डन, गार्डन प्रदर्शनी में मिला प्रथम पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी पुष्प प्रदर्शनी-2024

लखनऊ अमृत विचार । लखनऊ राजभवन में 17 से 19 फरवरी तक चल रही 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी पुष्प प्रदर्शनी-2024 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल को किचन गार्डन (100-200 वर्ग मीटर) में प्रथम स्थान और गार्डन प्रदर्शनी (400-500 वर्ग मीटर) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।  
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डीआरएम एसएम शर्मा को प्रथम शील्ड पुरस्कार समेत विभिन्न वर्गों मे कुल 46 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। इस प्रदर्शनी प्रतियोगिता कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश, सरकार, दिनेश प्रताप सिंह एवं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, दुर्गा शंकर मिश्रा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार