प्रतापगढ़ में बिल्ली को पुचकारते दिखे राहुल गांधी, युवाओं से किया संवाद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। प्रयागराज से होते हुए सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देल्हूपुर से प्रतापगढ़ सीमा में पहुंची। शहर से होते हुए जिले के रामपुरखास विधानसभा के लालगंज पहुंची। लालगंज में उन्होंने लोगों को सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने मोदी सरकार की राष्ट्रीय नीतियों की कमियों को गिनाते हुए हमला बोला। कहा कि देश में 50 फीसदी पिछड़ी जाति और 15 फीसदी दलित लोग रहते हैं। भारत में आदिवासियों की संख्या आठ प्रतिशत है। मोदी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति के लोगों का हक मारने का कार्य कर रही है। 73 प्रतिशत आबादी के हक के साथ नाइंसाफी हो रही है। 

समर्थक ने थमायी बिल्ली,राहुल ने पुचकारा
शहर के निर्मल तिराहे पर स्टेशन रोड निवासी राहुल गांधी समर्थक अख्तर अपनी पालतू बिल्ली के साथ पहुंचे। तिराहे पर राहुल का  काफिला करीब पहुंचने पर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस का झंडा लहराया। बिल्ली के साथ उत्साहित समर्थक को देख राहुल ने गाड़ी रोक दी। बिल्ली को चलती जीप पर रखकर पुचकारा। इस दाैरान अख्तर भी राहुल की जीप में सवार रहे। अख्तर राहुल की इस अदा पर गदगद नजर आए। बोले राहुल गांधी ने उनके दिल को छू लिया।

ये भी पढ़ें -आदिवासी, दलित व पिछड़ी जाति का हक मार रही सरकार :राहुल गांधी

संबंधित समाचार