बरेली: अधिकारी कार्यालय में करते रहते हैं इंतजार, संभव योजना में शिकायत के लिए उपभोक्ताओं का आना बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- सिविल लाइंस स्थित अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं का इंतजार करते अधिशासी अभियंता।

बरेली, अमृत विचार: शिकायतों के समाधान कराने के लिए लागू किए गए संभव समाधान दिवस में अब उपभोक्ताओं ने आना बंद कर दिया है। अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता हर सोमवार को उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहते हैं।

गलत और रीडिंग से अधिक बिजली बिल आने, समय से कनेक्शन नहीं मिलने समेत उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यालय की तरफ से संभव समाधान दिवस की शुरुआत पिछले साल की थी। इसमें अधिशासी अभियंताओं को हर सोमवार को दो से तीन बजे तक अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनना था। 

जबकि शाम 4 से 6 बजे तक अधीक्षण अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने का समय निर्धारित है। अब संभव समाधान दिवस में उपभोक्ताओं ने आना बंद कर दिया है। सोमवार को बिजली अधिकारी अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहे लेकिन उपभोक्ता शिकायत लेकर ही नहीं पहुंचे। शहरी क्षेत्र के प्रथम डिवीजन में अधिशासी अभियन्ता के पास सिर्फ दो शिकायतें आईं। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे डिवीजन में भी कोई उपभोक्ता शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता भी अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहे।

उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर उसका निस्तारण करा दिया जाता है, लेकिन अब संभव समाधान दिवस में शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में गिरावट आई है। संभव अवधि में बहुत कम उपभोक्ता शिकायत लेकर आ रहे हैं--- अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता।

यह भी पढ़ें- बरेली: ठग ने बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से उड़ाए पांच लाख, SSP के आदेश पर FIR

संबंधित समाचार