हरदोई में सवारियां ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली हुई सीज,बस से भेजे गए यात्री
हरदोई, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी ट्रैक्टर-ट्राली,पिकअप या फिर डीसीएम पर सवारी ढोने का सिलसिला थम नहीं रहा,उसी के चलते हादसे हो रहें है। हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए एक्शन में आई पुलिस ने शहर से सवारियां ले कर निकल रहे ट्रैक्टर-ट्राली को सीज़ कर दिया और उस पर बैठीं सवारियों को बस से उन्हे उनके ठिकाने तक पहुंचवाया।
बताया गया है कि सोमवार को सीओ सिटी अंकित मिश्रा एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय शहर के सिनेमा चौराहे पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी बीच उधर से ट्रैक्टर-ट्राली निकला,जिस पर करीब 40 सवारियां बैठी हुईं थी। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर उसे सीज़ कर उसे अपने कब्ज़े में लिया और उस पर बैठी सवारियों को उतारकर निजी बस से उन्हे हरपालपुर तक भेजा गया। इस तरह की कार्रवाई से गलत तरीके से सवारी ढोने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: शादी समारोह में पार्षद पर पिस्टल तानने का आरोप, दी तहरीर
