Kanpur Murder: सेंट्रल स्टेशन की पार्किंग के पास बदमाशों ने बनाया निशाना...किसान को पीट-पीटकर मार डाला, लूट का भी आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बदमाशों ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर, अमृत विचार। दोस्तों के यहां से घूमकर घर वापस जाते समय एक किसान को सेंट्रल स्टेशन की पार्किंग के पास बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। पीड़ित को लूटने के बाद पीट-पीटकर हत्यारोपियों ने मार डाला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर बिहार लौट गए। 

जिला बिहार के लारपुर गया निवासी 51 वर्षीय किसान शिवकुमार यादव 16 फरवरी को ट्रेन से फरुर्खाबाद में रहने वाले अपने दोस्तों के यहां घूमने आए थे। बहनोई तरुण कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी घर वापस थी। बताया कि वह शाम छह बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए थे। कुछ खाने के लिए पार्किंग स्टैंड के पास बाहर आ गए। 

आरोप लगाया कि इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। आरोप है कि उनके पास 52 हजार रुपये थे, जिसमें 50 हजार रुपये लूट लिए गए। बताया कि उनका शव स्टैंड किनारे पड़ा पाया गया। उनके मुंह से खून निकल रहा था। जीआरपी ने जेब में मिली आईडी के आधार पर परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से कई पसलियां टूटी मिली हैं। अधिक रक्तस्त्राव हो जाने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: ...जब ट्रांसफर होने के बाद विदाई समारोह में फूट-फूटकर रोए दरोगा, वायरल हो गया VIDEO, आप भी देखें

संबंधित समाचार