Shahjahanpur News: किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
सिंधौली, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने सोमवार शाम घर में बनी कोठरी में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने पानी की टंकी निर्माण का कार्य करने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सोमवार रात युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों ने बताया कि किशोरी ने बीते साल क्षेत्र के ही एक कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की थी। लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया था। सोमवार शाम खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। इसी दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने किसी समय कोठरी की धन्नी से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात में ही जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढे़ं- Shahjahanpur News: बारात पर टूटा दबंगों का कहर...दूल्हा सहित बारातियों को पीटा, दस से ज्यादा लोग घायल
