अयोध्या: अवध विवि में 6 अक्टूबर से शुरू होगी परास्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग
अयोध्या,अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी। 6 अक्टूबर को एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, एमए अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, एमए प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, एमए एप्लाइड साइकोलॉजी, एमए गवर्नेंस इन पब्लिक पॉलिसी, …
अयोध्या,अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी। 6 अक्टूबर को एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, एमए अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, एमए प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, एमए एप्लाइड साइकोलॉजी, एमए गवर्नेंस इन पब्लिक पॉलिसी, मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन में अभ्यर्थियों की काउॅसिलिंग होगी।
7 अक्टूबर, 2020 को एमए सिन्धी, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी जियोलॉजी, बैचलर एवं मास्टर इन लाइब्रेरी एण्ड इन्फॉर्मेशन साइंस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क। 9 अक्टूबर, 2020 को मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स(पेंटिग), एमए योगा थिरेपी, योगा एण्ड आप्शनल थिरेपी, फैशन डिजाइनिंग(केवल महिलाओं हेतु), एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा।
इसके अलावा 10 अक्टूबर को एमए हिन्दी, बीपीएड और 12 अक्टूबर को एमएससी बायोकमेस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी इन्वायरमेंट साइंस, एमए इंग्लिश में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। वहीं 13 अक्टूबर को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एग्री बिजनेस, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन टूरिज्म मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ बिजनेस फाइनान्स एण्ड कंट्रोल में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर के लगभग 29 परास्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग दिनांक 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी। काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से ईडीपी भवन में होगी। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं स्नातक का अंक पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो रंगीन फोटो, स्थानान्तर प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को एटीएम कार्ड साथ में लाना होगा। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दिया गया है। काउंसिलिंग के समय सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
