फिल्म 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी की एंट्री, रणवीर सिंह संग करेंगी एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म डॉन 3 में एंट्री हो गयी है। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म डॉन 3 बना रहे हैं। डॉन 3 में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होगी। डॉन 3 में कियारा आडवाणी की एंट्री हो गयी है। कियारा आडवाणी की कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। 

कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर को डॉन 3 के लिये कियारा परफेक्ट लगी। डॉन 3 की कास्टिंग नए सिरे से की गई है। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है, वहीं अब कियारा आडवाणी प्रियंका चोपड़ा की जगह ले ली है। क्राइम थ्रिलर डॉन 3 में कियारा ,रोमा का किरदार निभायेंगी। 

https://www.instagram.com/reel/C3jjA-Xi_Oh/?utm_source=ig_web_copy_link

धनुष की फिल्म रायन का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म रायन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सन पिक्चर्स ने धनुष की आने वाली फिल्म रायन का फर्स्ट लुक एक्स पर शेयर किया है।इस फिल्म को धनुष ने ही लिखा और निर्देशित किया है। रायन धनुष के करियर की 50 वीं फिल्म है। फिल्म रायन के पोस्टर में धनुष एप्रन पहने और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। एक हाथ में उन्होंने पेचकस पकड़ा हुआ है। फिल्म रायन का संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं।फिलहाल 'रायन' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म रायन को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें : वेबसीरीज शो टाइम में अभिनेत्री के किरदार में नजर आएंगी श्रिया सरन, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं 

संबंधित समाचार