Kanpur Dehat News: गौशाला के पास मृत गोवंशों को नोचते रहे कुत्ते, SDM ने जाकर कराया दफन, Video Viral
कानपुर देहात में गौशाला के पास मृत गोवेशों को कुत्ते के नोचने का वीडियो वायरल
कानपुर देहात, अमृत विचार। अमरौधा ब्लाक की ग्राम पंचायत नगीना बांगर स्थित गौशाला से कुछ दूरी मृत गोवंशों को कुत्ते द्वारा नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी पर एसडीएम ने मृत गौवंशों को मौके जाकर दफन कराया और जांच के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान व सचिव ने मृत गोवंश गौशाला के न होने की बात कही है।
छुट्टा मवेशियों के देखरेख के लिए शासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर में गौशालाओं का निर्माण कराया है। जिनका संचालन ग्राम पंचायत करती है। लेकिन सरकार के मंशा के इतर गोवंशों की सही देखरेख न होने के चलते गोवंश कुपोषित होकर दम तोड़ रहे हैं और उन्हें जंगल व खुली जगहों पर फेंके जाने मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को नगीना बांगर स्थित गौशाला के पास मृत पड़े दो गोवंशों को आवारा कुत्ते नोंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस दौरान कवरेज करने गए कुछ मीडिया कर्मियों से केयर टेकर व प्रधान से नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में पिछले कई सालों से गोवंशों की संख्या करीब 60 ही बनी हुई है। यह न तो कम होती है और न ही ज्यादा होती है। बताया कि गौशाला में देखरेख के नाम पर केवल खानापूरी की जा रही है। हरा चारा के बजाय मवेशियों को सूखा भूसा ही दिया जाता है। इस बावत ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि मृत पड़े मवेशी गौशाला के नहीं थे।
केयर टेकर व ग्राम प्रधान से झड़प के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान संजय निषाद ने बताया कि गौशाला में 59 गोवंश हैं। जिनकी देखरेख के लिए तीन केयर टेकर बलवान सिंह, सियाराम व विनोद की तैनाती है। मवेशियों की देखरेख संही से ही जा रही है। मवेशियों को कुत्तों के द्वारा नोचनें की बात वीडियो से पता चली है। प्रधान ने नोकझोंक के बारे में कहा कि वह मीटिंग में पुखरायां में थे।
मृत गोवंशाें को कुत्तों द्वारा नोंचने की जानकारी पर मौके पर जाकर शवों को दफन करा दिया गया है। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।- राजकुमार चौधरी एसडीएम भोगनीपुर
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले देश को मिली एक और कामयाबी...PM Modi ने कानपुर को ‘आईआईएस’ की दी सौगात
