लखीमपुर-खीरी: 8 बसें और 50 कारों से कांग्रेसी लखनऊ के लिए रवाना, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का करेंगे समर्थन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में मंगलवार को जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी आठ बसों और करीब 50 कारों से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रवि तिवारी ने बताया कि दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, वंचितों युवाओं, अल्पसंख्यकों को न्याय का हक दिलाने के लिए कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है। देश में अराजकता का माहौल है। तानाशाही सरकार विपक्ष को खत्म करने पर आमादा है। विपक्ष पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

कहा कि सरकार खुलेआम ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। अगर इसी प्रकार तानाशाही रवैया जारी रहा तो लोकतंत्र समाप्त कर देंगे। राहुल गांधी सरकार की जन विरोधी नीतियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। आज देश में किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सरकार की नीतियों से त्रस्त है। किसान अपनी मांगों को लेकर बॉर्डर पर बैठे हैं।  

तानाशाही सरकार उनसे बात करने तक मुनासिब नहीं समझ रही। आगे कहा कि राहुल गांधी का एक ही मकसद है कि देश में अमन चैन आपसी भाई चारा कायम रहे। जनहित के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी आज सड़कों पर हैं। यात्रा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, रोहित बाजपेई, सगीर अहमद, तरुण, शालू, सुनील मिश्रा, जय प्रकाश, केके मिश्रा, रवि गोस्वामी, संजय गोस्वामी, अबदुल रहीम आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: फेयरवेल पार्टी के बाद कारों से छात्रों का स्टंट करते वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में मची खलबली

संबंधित समाचार